Best Tips to Score More than 90 Percent Marks in Exams
ब्लैक फंगस क्या है ? ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइसिस बीमारी एक तरह के फफूंद से फैलती हे | आप लोगो ने generally घरो में सब्जियाँ जो ज्यादा टाइम तक रखी रहती हे या अचार में फफूंद देखा होगा | ये शुरुआत में वाइट कलर का होता हे और एक्चुअल में देखा जाये तो इसे ब्लैक फफूंद इसलिए कहा जाता हे क्योंकी ये इंसान के बॉडी में एंटर करने के बाद बॉडी के टिश्यू को मार देता हे और वो टिश्यू ब्लैक हो जाते हे, इसलिए इसे ब्लैक फंगस कहा गया हे | हम उम्मीद करते हे, ब्लैक फंगस क्या हे ? इसका जवाब आपको मिल गया होगा।
ब्लैक फंगस क्या हे ? इसका जवाब जानने के बाद ये जानना जरुरी हे की ये generally क्यों और किसको होता हे ?
इस फंगस के स्पोर्स या बीजाणु वातावरण में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं आमतौर पर इनसे कोई ख़तरा नहीं हे, और ऐसा बिल्कुल नहीं हे कि ये हवा में फैलता जा रहा हे और एक दिन सबको होगा | ये अभी generally उन लोगो को हो रहा हे जो कोरोना पेशेंट रह चुके हे और जिनका इम्यून सिस्टम बहुत weak हे | जो लोग already किसी बीमारी जैसे शुगर, HIV, cancer जैसी बीमारी के पेशेंट हे उनका इम्यून सिस्टम आलरेडी बहुत weak होता हे और जब ऐसे लोगो को कोरोना हो जाता हे तो उसकी वजह से इनका immune system और भी weak हो जाता हे और उसी के चलते जो ब्लैक फंगस या फंगल infection हे वो इन पर attack कर देता हे |
ये फंगस जब तक फलो सब्जियों पर था तब तक तो ठीक था लेकिन अब ये इंसानो पर भी हमला कर रहा हे और ये इतना खरतनाक इसलिए हे क्युकि जैसे ही ये शरीर के अंदर गुस्ता हे ये हमारे शरीर के टिश्यू को मार देता हे जैसे फल और सब्जिया इससे ख़राब हो जाते हे उसी तरह से ये हमारे शरीर में जिस किसी टिश्यू को ये एफेक्ट करता हे वो खत्म हो जाता हे |
Generally इस रोग में आंख की नसों के पास फंगस इंफेक्शन जमा हो जाता है, जो सेंट्रल रेटिनल आर्टरी का ब्लड फ्लो बंद कर देता है. इसकी वजह से आंखों की रोशनी चली जाती है | ये रोग दिमाग और शरीर के दूसरे पार्ट्स को भी damage कर सकता हे |
ब्लैक फंगस क्या हे ? और इसके लक्षण क्या हे ? ये जानना बहुत जरुरी हे , तो जानिए इसका जवाब -
अगर इसके लक्षणों की बात करें तो इस रोग में अभी तक सिर में बहुत ज्यादा दर्द, आंखों में रेडनेस, आंखों से पानी आना, आंखों के मूवमेंट का बंद हो जाना जैसी परेशानियां देखी गई हैं | इस बीमारी के लक्षणों में नाक जाम होना, आंखों और गालों पर सूजन या पूरा चेहरा फूल जाना भी शामिल हैं | कई बार नाक पर काली पपड़ी जमने लग जाती है | आंखों के नीचे दर्द या सिर में दर्द और बुखार भी इसके लक्षण हैं, कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह इंफेक्शन नाक से शुरू होता है, जहां से यह ऊपरी जबड़े तक जाता है और फिर दिमाग तक पहुंच जाता है |
डॉक्टरों की मानें तो म्यूकोरमाइसिस एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है, जो नाक और आंख से होता हुआ ब्रेन तक पहुंच जाता है और मरीज की मौत हो जाती है | अगर म्यूकोरमाइसिस बीमारी का समय रहते पता चल जाए तो इलाज संभव है, इसका इलाज यह है कि लक्षणों को जल्द से जल्द पहचानें और डॉक्टर से संपर्क करें | कोविड से लड़कर आए लोगों को खासतौर पर इसके लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए | कुछ डॉक्टरों की मानें तो एक बार अगर इंफेक्शन दिमाग तक पहुंच गया तो फिर कोई इलाज कारगर नहीं |
ब्लैक फंगस क्या हे ? अगर ये अच्छे से जान लिया जाये तो इससे आसानी से बचा जा सकता हे।
ब्लैक फंगस से बचने के लिए कुछ विशेष बातो का ध्यान रखे तो इससे आसानी से बचा जा सकता हे , सबसे पहली बात हे कि अगर आप diabetic हे तो आपको अपना शुगर level बहुत कण्ट्रोल में रखना हे, इसके अलावा जो स्टेरॉयड हे वो डॉक्टर के सलाह पर ही लेना हे, अगर आवश्यकता हे तो , इसके अलावा जब मरीज को हॉस्पिटल से discharge करने के बाद भी अगर oxygen दी जाती हे तो उसके अंदर एक Humidifier होता हे जिसके अंदर हम पानी डालते हे , तो वो पानी साफ़ होना चाहिए और उसको regular basis पर change करना हे |
इससे बचने के लिए जितनी ज्यादा साफ़ सफाई रखी जाये उतना अच्छा होगा क्युकि ये फंगस शरीस में या तो नाक से , मुँह से या शरीर में कही चोट लग गयी हो तो वहाँ से शरीर में एंटर होता हे | इसलिए मरीज कि ज्यादा साफ़ सफाई रखने से इससे बचने के चान्सेस बढ़ जाते हे |
Comments
Post a Comment